Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • एनआरएलएम कर्मचारियों पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर हड़ताल पर गए

एनआरएलएम कर्मचारियों पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर हड़ताल पर गए

एनआरएलएम कर्मचारियों पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर हड़ताल पर गए

देवरिया

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारी जिसमें जिला मिशन प्रबंधक, ब्लाक मिशन प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, वाई पी और सीसी ने बुधवार से अपनी वैध मांगों के के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए।

भारत सरकार द्वारा निर्धारित जारी मानव संसाधन नियमावली के अनुरूप तथा कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च निर्णय गवर्नमेंट वाडी द्वारा मानदेय वृद्धि, अनुमोदन किया जाने के बावजूद अनुमोदित मानदेय से कम भुगतान किया जाना मानदेय कटौती की श्रेणी में आता है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। यह सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और कर्मचारियों के आर्थिक हितों के साथ अन्याय है। वर्तमान में समस्त कर्मचारियों का वेतन अनुमोदित राशि से 40% कम किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा प्रेषित नवीन पालिसी में इस लागू करने की तिथि भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद आज तक वेतन भुगतान प्रारंभ नहीं किया गया है जो अस्वीकार है।

पिछले शुक्रवार को कर्मचारियों ने मिशन निदेशक को संबोधित उपायुक्त रोजगार को ज्ञापन देते हुए कहा था कि अगर मांगे 23 सितंबर तक नहीं मानी जाती है तो 24 और 25 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल किया जाएगा। जो आज से सांकेतिक हड़ताल से प्रारंभ हो गया।

See also  आज अली उल मुर्तुजा का जन्मदिन सूफ़ी परंपरा में इल्म, इंसाफ़ और विलायत की अज़ीम मिसाल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required