Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लद्दाख आंदोलन हिंसक: भाजपा ऑफिस आग के हवाले, पुलिस से झड़प

लद्दाख आंदोलन हिंसक: भाजपा ऑफिस आग के हवाले, पुलिस से झड़प

लद्दाख आंदोलन हिंसक: भाजपा ऑफिस आग के हवाले, पुलिस से झड़प

लेह (लद्दाख) से बड़ी खबर

लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने लेह स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

मौके पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। झड़पों में कई लोग घायल होने की खबर है। प्रशासन ने हालात काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है।

बताया जा रहा है कि आंदोलनकारियों में शामिल कई कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर थे और उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने गुस्से को और भड़का दिया। आंदोलन से जुड़े प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

लद्दाख के लोग केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने और उनकी संस्कृति व संसाधनों की रक्षा के लिए छठीं अनुसूची के तहत विशेष संवैधानिक अधिकार की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से इस मुद्दे पर केंद्र और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध जारी है।

वर्तमान स्थिति:

भाजपा कार्यालय पूरी तरह जलकर खाक

कई वाहन क्षतिग्रस्त

दर्जनों घायल, बुज़ुर्ग प्रदर्शनकारी बेहोश

इंटरनेट पर अफवाहों को रोकने के लिए नज़र रखी जा रही है

See also  संविलियन विद्यालय परासी चकलाल में कक्षा 1 व 2 का निपुण असेसमेंट संपन्न

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required