Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों का संरक्षण सर्वोपरि – शैलजा मिश्रा

पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों का संरक्षण सर्वोपरि – शैलजा मिश्रा

पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों का संरक्षण सर्वोपरि – शैलजा मिश्रा

देवरिया, 30 जनवरी 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी0डी0) शैलजा मिश्रा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव शैलजा मिश्रा ने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से जुड़े विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए कई कानूनी प्रावधान उपलब्ध हैं, जिनका लाभ पीड़ितों तक पहुंचना चाहिए।


निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन को विधिक रूप से जागरूक करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक नीतु भारती को निर्देशित किया गया कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा वन स्टॉप सेंटर से संबंधित सभी प्रपत्रों को समय से अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने हेतु सख्त दिशा-निर्देश भी दिए गए।

See also  सीएचसी लार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, डीएम के औचक निरीक्षण में खुली कर्मचारियों की पोल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required