Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार ब्लॉक में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन

लार ब्लॉक में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन

लार ब्लॉक में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन

लार देवरिया।

आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को विकास क्षेत्र लार के कंपोजिट विद्यालय चौमुखा में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लार ब्लॉक के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के आयोजक के रूप में लार ब्लॉक के समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू, अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ आस नारायण सिंह, ग्राम प्रधान चौमुखा अरविंद कुशवाहा, जिला व्यायाम शिक्षा उर्मिला यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह  रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना जागृत करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

See also  थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल के साथ 03 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required