बैतालपुर में 38 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
बैतालपुर में 38 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
खबर:
देवरिया जनपद के विकास खंड बैतालपुर के सभागार में सोमवार, 30 मार्च 2026 को बाल विकास परियोजना कार्यालय बैतालपुर द्वारा 38 नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवरिया सदर विधायक श्री शलभ मणि त्रिपाठी मौजूद रहे, जबकि संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री जय प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए आईसीडीएस विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं—निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना—के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पात्र लाभार्थियों से इनका लाभ लेने की अपील की गई।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला एवं बालिका सशक्तिकरण पर जोर दिया तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में अपूर्व प्रधान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।