मां की यादों के बीच संपन्न हुई निशा यादव की शादी, ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद
मां की यादों के बीच संपन्न हुई निशा यादव की शादी, ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद
देवरिया। जनपद के ग्राम रतनपुरा, पोस्ट रोपन छपरा निवासी शंभू यादव की पुत्री निशा यादव का विवाह 22 जून को बिहार के सीवान जनपद के ग्राम मिश्रौली, पोस्ट शाहपुर निवासी इंजीनियर राजकुमार यादव के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
बताया जाता है कि निशा की माता का पिछले वर्ष निधन हो गया था, जिसके कारण विवाह को एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था। मां की अनुपस्थिति के बावजूद परिवार के सदस्यों ने सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विवाह समारोह को सफल बनाया। चाचा ने कन्यादान की रस्म निभाई, जबकि पिता शंभू यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने विवाह की सभी व्यवस्थाओं को संभाला।

निशा के भाई मनु यादव एवं उनके मित्रों ने मेहमानों की सेवा-सत्कार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भाग लिया। सभी आगंतुकों ने भोज ग्रहण कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
खुशियों से भरे इस अवसर पर मां की यादें भी लोगों के मन में बनी रहीं, जिसने समारोह को भावुक बना दिया।