Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

हेलीपैड, सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का किया निरीक्षण

देवरिया, 20 मई।
मुख्यमंत्री के आगामी 22 मई को प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने भीमपुर गौरा के समीप पोखरभिंडा क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, मंच, टेंट, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रहे।


निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौंपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए होगा किसान चौपाल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required