Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • नवागत डीएम से मिले साहू विशाल, भेंट की आर्ट ऑफ गिविंग पुस्तक

नवागत डीएम से मिले साहू विशाल, भेंट की आर्ट ऑफ गिविंग पुस्तक

नवागत डीएम से मिले साहू विशाल, भेंट की आर्ट ऑफ गिविंग पुस्तक

आर्ट ऑफ गिविंग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा

समाजसेवा, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर डीएम ने की सराहना

देवरिया। जनपद के नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी (आईएएस) से मंगलवार को लार कोईरी टोला वार्ड निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग आंदोलन के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. अच्युत सामंत द्वारा लिखित पुस्तक आर्ट ऑफ गिविंग भेंट कर उनका स्वागत किया। साहू विशाल कुमार गुप्ता ने जिले में चलाए जा रहे सामाजिक जागरूकता अभियान, शिक्षा, युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं सेवा कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी को दी। उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ गिविंग अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग, मानवता व सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सकारात्मक भागीदारी समाज व प्रशासन दोनों के लिए प्रेरणादायक होती है। उन्होंने समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

See also  डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required