शिक्षा के साथ अनुशासन भी जरूरी- डॉ तनवीर आलम
शिक्षा के साथ अनुशासन भी जरूरी- डॉ तनवीर आलम
देवरिया सलेमपुर
स्थानीय क्षेत्र नवलपुर चौराहा पर स्थित आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर में सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण किया गया ।साथ ही साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया गया ।
इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ तनवीर आलम लारी ने कहा कि आज के समय में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ अनुशासन की शिक्षा भी देना बहुत जरूरी है ।उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा और अनुशासन के बल पर काफी संख्या में युवा वर्ग देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका हासिल कर रहा है ।

डॉ तनवीर आलम लारी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन प्रदान करना शिक्षकों व अभिभावकों का मुख्य दायित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुशासन के बगैर इंसान की जिंदगी अधूरी होती है इसीलिए आज के दौर में सभी लोग को को शिक्षा हासिल करना बहुत जरूरी हो गया है।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर असलम खान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
हेमंत कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं आज के परिवेश में बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है
स्कॉलर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार पांडे ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों को नियमित पढ़ाई करनी चाहिए।
आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर नवलपुर चौराहा के प्रबंधक मानसिंह ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ,साथ ही साथ सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बनारसी प्रसाद डॉ परवेज आलम सोपाल साहनी विश्वजीत सिंह मोहम्मद अकरम इसराइल अंसारी रेशमा देवी अर्चना सिंह अंकित तिवारी प्रवीन अशरफ शमा परवीन प्रवीण कुमार मिश्रा ऋत्विक पांडे राजू सिद्दीकी दीनानाथ सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।