Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सड़क पर गढ्ढों का विकास जख्मी होती जा रही सड़क

सड़क पर गढ्ढों का विकास जख्मी होती जा रही सड़क

सड़क पर गढ्ढों का विकास जख्मी होती जा रही सड़क

रियासत अली 

सरकार कहती है कि हम सड़क, बिजली, पानी जनता को बराबर देंगे मगर यह समस्या बनी की बनी रह जाती है आपको बता दें कि क्षेत्र में कुछ विकास हो नहो सड़क में जगह-जगह गड्ढों का विकास हो रहा है जो राहगीरों की जान को खतरा है वाहन चालक गड्ढा बचाते बचाते या तो खुद घायल हो जाता है या किसी अन्य को घायल कर देता है यहां यह सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है।

हम बात कर रहे हैं लार भाटपार रानी मार्ग छपरा मोड़ से रोपन छपरा रतनपुरा होते हुए परासी चलाल को जाने वाली मुख्य सड़क जो 5 जून को निर्माण अवधि समाप्त हो चुकी है विभाग इस सड़क का निर्माण कार्य 6 जून 2023 से शुरू कर 5 जून 2024 तक पूरा करवाना था। कारण जो भी हो निर्माण अवधि पूरा न होने के बावजूद सड़क अब तक निर्माण कार्य की दिशा में आज तक कोई पहल नहीं की गई विभागीअनदेखी के कारण इस सड़क की समस्या को लेकर खामियाजा यहां की ग्रामीण जनता भुगत रही है।

रोपन छपरा से लेकर परासी चकलाल तक सड़क की स्थिति काफी दयनीय है।

चुनाव से पहले लोगों में जगी थी आस

आपको बता दे कि लगभग 12 वर्ष से सड़क की समस्या से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों की बीच आस जगी थी की लोकसभा चुनाव से पहले निर्माण कार्य पूरी हो जाएगी और सड़क बनते ही ग्रामीणों की समस्या से निजात मिल जाएगी लेकिन सड़क की निर्माण कार्य कुछ दिन शुरू कर लॉलीपॉप दिखा कर बंद कर दिया गया उसके बाद फिर चालू नहीं होने के कारण लोगों में विभाग के विरुद्ध असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत 1 वर्ष से विभागीय अंदेखी का खामियाजा रोपन छपरा न्याय पंचायत के 15 हजार से अधिक आबादी भुगत रही है सड़क की स्थिति खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लोगों को पैदल चलना भी पीड़ा दायक बना हुआ है इस विषय की जानकारी हेतु ठीकेदार के नंबर पर कॉल किया गया तो कोई जबा नहीं मिला। क्षेत्र की जनता इस सड़क की समस्या से निजात जल्द चाहती है।

See also  हमीरपुर, फतेहपुर में हुई पत्रकारों के साथ घटना का बर्दाश्त नहीं- विश्वामित्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required