Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • तहसीलदार को जिलाधिकारी की फटकार, फाइलों की अव्यवस्था और CCTV कैमरे न लगाने पर चेतावनी

तहसीलदार को जिलाधिकारी की फटकार, फाइलों की अव्यवस्था और CCTV कैमरे न लगाने पर चेतावनी

तहसीलदार को जिलाधिकारी की फटकार, फाइलों की अव्यवस्था और CCTV कैमरे न लगाने पर चेतावनी

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को तहसील सदर स्थित कोर्ट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अव्यवस्था और लापरवाही देखकर उन्होंने तहसीलदार को कड़ी चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि तीन महीने पहले ही तहसीलदार को फाइलों की सही व्यवस्था करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालन न होने पर चेतावनी दी गई। निरीक्षण में रजिस्टर कार्यालय से प्राप्त फाइलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

कार्यालय में अलमारियों और कंप्यूटर पर जमी धूल-मिट्टी देखकर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को फटकार लगाई। वसीलवाकी नसीब कक्ष में फाइलों का रख-रखाव अव्यवस्थित मिला, खिड़कियों में शीशे नहीं लगे थे और सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। इस पर जिलाधिकारी ने कक्ष को सील कर वहां होमगार्ड की तैनाती करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, एसडीएम सदर तिमराज सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

See also  हरितालिका तीज: आस्था, परंपरा और उमंग का संगम

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required