देवरिया तहसील में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
देवरिया तहसील में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया राजस्व निरीक्षक
देवरिया।
गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को देवरिया सदर तहसील में छापा मारकर एक राजस्व निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
आरोपी राजस्व निरीक्षक शैलेष
मूल निवासी: सहरी गांव, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर।
पद: राजस्व निरीक्षक (कानूनगो), तहसील सदर, देवरिया।
मामला कैसे शुरू हुआ
हरपुर गांव निवासी ज्वाला यादव ने जुलाई माह में अपनी जमीन की पैमाइश के लिए तहसील में आवेदन किया था। उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद राजस्व निरीक्षक शैलेष ने कार्यवाही टाल दी और पैमाइश कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायत और जाल बिछाया गया
पीड़ित ज्वाला यादव ने एंटी करप्शन विभाग, गोरखपुर से की शिकायत।
टीम ने शिकायत की पुष्टि कर जाल बिछाया।
शनिवार को ज्वाला यादव ने तय योजना के तहत रिश्वत की रकम आरोपी को सौंपी।
गिरफ्तारी का तरीका
राजस्व निरीक्षक ज्वाला यादव को तहसील से बाहर एक दुकान पर ले गया। वहां उसने 10 हजार रुपये की रकम एक पैकेट में रखी। जैसे ही पैसे लिए, एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
तहसील में हड़कंप
इस कार्रवाई की खबर फैलते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों और कर्मचारियों में खामोशी छा गई।
आगे की कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।