Search for:
  • Home/
  • देश/
  • कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की – महिला कार्यकर्ता बेहोश

कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की – महिला कार्यकर्ता बेहोश

कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की – महिला कार्यकर्ता बेहोश

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में सियासी पारा चढ़ा दिया। कांग्रेस मुख्यालय घेराव के लिए उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की, हंगामा और नारेबाजी से माहौल गरम हो गया।

दोपहर करीब 1.15 बजे वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास 150 से अधिक भाजपाई इकट्ठा हुए। डेढ़ बजे का समय होते ही सभी कांग्रेस दफ्तर की ओर कूच कर गए। कांग्रेस मुख्यालय से महज 100 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। यहां करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात थे।

लेकिन उग्र कार्यकर्ताओं ने पुलिस घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारे लगाने लगे

राहुल गांधी माफी मांगो,इंडी गठबंधन मुर्दाबाद

पुलिस और कार्यकर्ताओं में भिड़ंत इतनी तेज हुई कि धक्का-मुक्की के दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

करीब 40 मिनट तक हंगामा और तनावपूर्ण हालात बने रहे। आखिरकार पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को काबू में किया और कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

See also  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह स्थगित, नई तिथि शीघ्र घोषित होगी

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required