सड़क नहीं बनी तो होगा धरना, भाजपा नेता की चेतावनी
नुकीले पत्थरों पर दौड़ रहे वाहन, लार–परासी मार्ग बना मुसीबत
सड़क नहीं बनी तो होगा धरना, भाजपा नेता की चेतावनी
देवरिया। लार–परासी चकलाल मार्ग पर एफडीआर के बाद एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। मार्ग पर जगह-जगह नुकीले पत्थर पड़े हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायर पंचर होने की समस्या बढ़ गई है। रोजाना बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है।
वहीं रोपन छपरा में दीनानाथ सिंह के घर के सामने से चटियां होते हुए राम जानकी मार्ग से जुड़ने वाली सड़क की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच समाजसेवी व भाजपा नेता अरुन सिह उर्फ गुड्डू सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया तो होली के बाद हजारों लोगों के साथ धरने पर बैठेंगे।
उनकी चेतावनी के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच उम्मीद जगी है कि शायद अब संबंधित विभाग और ठेकेदार इस मामले में कार्रवाई करें।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।