Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • पिंडी में दरवाजे से चोरों ने की दो भैंस चोरी पशु पालकों में दहशत का माहौल 

पिंडी में दरवाजे से चोरों ने की दो भैंस चोरी पशु पालकों में दहशत का माहौल 

पिंडी में दरवाजे से चोरों ने की दो भैंस चोरी पशु पालकों में दहशत का माहौल

पिंडी । स्थानीय उप नगर पिंडी से बीती रात एक ही घर से दो भैंस चोरी हो गई है जिससे पशु पालकों में दहशत व्याप्त है। उप नगर पिंडी निवासी बिंद कुमार पटेल पुत्र रामधनी पटेल की दो भैंस दरवाजे पर बांधी गई थी नित्य की भांति रात्रि में सभी लोग खाना खाकर सो गए। जब भोर में पशुओं को खिलाने के लिए उठे तो देखे कि दोनों भैंस गायब है पशु स्वामी काफी पशुओं को खोजबीन किए परंतु कही कोई सुराग नहीं मिला। दोनों भैंसों में एक गर्भधारण पाडिया और एक दुधारू भैंस थी। इन दोनों भैंसों की कीमत लगभग एक लाख पचास हजार रुपए बताया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र के पशुपालक दहशत में है वही लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है पीड़ित पशु स्वामी ने लार थाने ने तहरीर देकर अपने पशुओं के बरामदी हेतु पुलिस से गुहार लगाया ।

See also  डीएम ने की श्रम, सेवायोजन, कौशल विकास एवं आईटीआई विभागों की समीक्षा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required