Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सांसद रामाशंकर राजभर ने दस टी बी मरीजों को पोषण पोटली देकर लिया गोद

सांसद रामाशंकर राजभर ने दस टी बी मरीजों को पोषण पोटली देकर लिया गोद

सांसद रामाशंकर राजभर ने दस टी बी मरीजों को पोषण पोटली देकर लिया गोद।

संवाददाता ग्रामीण न्युज तेज़ नजर

राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में सौ दिवसीय विशेष टी बी अभियान के तहत माननीय सांसद श्री रामाशंकर राजभर ने दस टी बी मरीजों को पोषण पोटली देकर गोद लिया और आएं हुए मरीजों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय सांसद जी ने कहा कि इस बिमारी से बचने के लिए विशेष जोखिम वाले व्यक्ति को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है कुपोषण के शिकार व्यक्ति पुरानी खांसी होने पर तुरंत जांच कराकर एवं उसका इलाज कराकर बचा जा सकता है इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक डॉ अतुल कुमार, डॉ वाई पी यादव ,वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक रामप्रकाश यादव ,सांसद प्रतिनिधि मंजूर आलम, सांसद मिडिया प्रभारी श्रीमती रंजना भारती, संजय यादव ,मोहम्मद शाहिद अली ,राशीद क़माल लारी, बी पी अम्बेडकर योगेश यादव , नागेंद्र पासवान , जैनूल अख्तर, अरशद सिद्दीकी ,मेराज सिद्दीकी, डॉ के पी कमल एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मियों ने पंचायतीराज मंत्री को दिया ज्ञापन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required