लार–देवरिया बस कंडक्टर प्रीतेश पासवान पर चेक करते समय लगा जुर्माना, विरोध के बाद अधिकारी उमेश साहू ने लौटाए रुपये
लार–देवरिया बस कंडक्टर प्रीतेश पासवान पर चेक करते समय लगा जुर्माना, विरोध के बाद अधिकारी उमेश साहू ने लौटाए रुपये
देवरिया। लार से देवरिया आ रही रोडवेज बस को शहजौर पेट्रोल पंप के सामने रोककर टिकट चेकिंग के दौरान हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। जानकारी के अनुसार बस के कंडक्टर प्रीतेश पासवान पर 450 रुपये का जुर्माना लगाया गया दिया । जांच कर रहे अधिकारी का नाम उमेश साहू बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला यात्री की तबीयत खराब थी और वह बस में उल्टी कर रही थी। उसकी टिकट अभी नहीं कटी थी, इसी दौरान बस को रोककर जांच शुरू कर दी गई। कंडक्टर का कहना था कि वह टिकट काट ही रहे थे और महिला की हालत को देखते हुए थोड़ी देर हुई थी।
करीब आधे घंटे से अधिक समय तक बस रोके जाने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। बड़ी संख्या में यात्रियों ने कंडक्टर के समर्थन में आवाज उठाई और कहा कि उसमें कोई जानबूझकर की गई गलती नहीं थी। मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि त्योहार के समय “दक्षिणा” न देने के कारण कार्रवाई की गई, हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बढ़ते विरोध और जनदबाव के बाद अंततः अधिकारी को 450 रुपये की जुर्माना राशि वापस करनी पड़ी।
कंडक्टर प्रीतेश पासवान ने कहा, “मैं अपना कार्य ईमानदारी से करता हूं और यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखता हूं।”
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों को खुलकर विरोध करते देखा जा सकता है। यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना आज सुवह दस बजे की बताई जा रही है