Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • एक महीने में चार बार जला ट्रांसफार्मर दूसरे ट्रांसफार्मर पर भी संकट विभागीय कर्मचारी को दक्षिणा अनिवार्य

एक महीने में चार बार जला ट्रांसफार्मर दूसरे ट्रांसफार्मर पर भी संकट विभागीय कर्मचारी को दक्षिणा अनिवार्य

एक महीने में चार बार जला ट्रांसफार्मर दूसरे ट्रांसफार्मर पर भी संकट विभागीय कर्मचारी को दक्षिणा अनिवार्य

संवाददाता ग्रामीण न्यूज तेज़ नजर

जनपद देवरिया क्षेत्र लार के रतनपुरा गांव में दो ट्रांसफार्मर हैं एक उत्तर टोला ग्राम सचिवालय के पास जो 25 केवी का है। इसका छमता बढ़ाने की मांग की गई है।यह ट्रांसफार्मर 1 महीने में चार बार जल चुका है ऐसे में गांव के 1/4 हिस्से के लोग बिजली को लेकर परेशान है।
तो वही पश्चिम टोला मुख्य मार्ग पर  100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है जो बाकी 3 टोला  का कनेक्शन है। कथित रूप से सुना गया है कि उत्तर टोला वाला 25 केवी का ट्रांसफार्मर  जानबूझकर जला दिया है। इधर पश्चिम टोला वाला 100 कवि का ट्रांसफार्मर बड़ी मशक्कत के बाद पूर्व प्रधान सुदर्शन यादव की देखरेख में लगाया गया है। इस भीषण गर्मी में लाइट की व्यवस्था हर घर में अनिवार्य रूप से होनी चाहिए इसको लेकर जिनके पास व्यवस्था है वह अपना कनेक्शन दूसरे तरफ भी जोड़ लिया और जिसके के पास कोई व्यवस्था नहीं है वह अंधेरे में रह रहे हैं ।
ऐसे में ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड पढ़ने की वजह से बिजली फाल्ट,ट्रांसफार्मर जलने की संभावना बनी हुई है। ग्राम प्रधान संतोष साहनी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मैं अपनी मां का इलाज कराने आया हूं। बिजली विभाग को द्वारा हर महीने में बिजली का बिल उपभोक्ताओं को थमा दिया जाता है उपभोक्ता लाभ ले या ना ले बिल तो देना ही है प्राइवेट कर्मचारी बिजली का कोई कार्य करें तो बिना दक्षिणा का काम नहीं होगा हर विभाग दक्षिणा का भूखा हो गया है देश में यह समस्या बहुत गंभीर रूप धारण कर लिया है इसे खत्म करना जटिल चुनौती बन गया है।

See also  आबिदा शिक्षण संस्थान रतनपुरा मे छात्रों को मिला अंकपत्र खिल उठा छात्रों का चेहरा ।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required