Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार–परासी चकलाल मार्ग पर केंद्रीय जांच टीम की दस्तक, दर्जनों जगहों से लिए गए सैंपल

लार–परासी चकलाल मार्ग पर केंद्रीय जांच टीम की दस्तक, दर्जनों जगहों से लिए गए सैंपल

लार–परासी चकलाल मार्ग पर केंद्रीय जांच टीम की दस्तक, आधा दर्जन जगहों से लिए गए सैंपल

सलेमपुर। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा लोकसभा में लार–परासी चकलाल मार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाए जाने के बाद अब केंद्रीय जांच कमेटी ने सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह पहुंची जांच टीम ने सड़क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और करीब आधा दर्जन जगहों पर कंक्रीट तथा एफडीआर कार्य वाले हिस्सों से सैंपल लिए।


बताया जाता है कि लार–परासी चकलाल मार्ग का निर्माण वर्ष जून 2023 में स्वीकृत हुआ था और इसे वर्ष जून 2024 में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी सड़क का काम पूरा नहीं हो सका। सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन वाहनों के टायर पंचर होने, टायर फटने, पार्ट्स टूटने और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों से वे इस मार्ग के मुकम्मल निर्माण की राह देख रहे हैं।


मामले में जिलाधिकारी स्तर से एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। ग्रामीण ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं, जांच टीम द्वारा सैंपल लिए जाने के बाद अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग की जांच पहले भी कई बार हो चुकी है, लेकिन धरातल पर कोई ठोस असर नहीं दिखाई दिया। अब देखना होगा कि केंद्रीय जांच टीम की रिपोर्ट में सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

See also  लार बिजली व्यवस्था को लेकर हैरान व परेशान है लार पुर्वी के ग्रामीण क्षेत्र के लोग


दिल्ली जांच टीम से इंजीनियर जावेद इकबाल, संजीव गुप्ता, टीडी गुप्ता, व देवरिया से सूर्य प्रकाश सिंह(अधिशासी अभियंता) अभिषेक शाही, शिवा सिंह विनोद कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना यादव, सांसद मीडिया प्रभारी मंजूर आलम,जनक कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य आदि लोगों के देखरेख में जांच हुई।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required