पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स (PDI) के अंतर्गत विभागीय बिंदुओं की नियमित समीक्षा व अद्यतन किया जाना आवश्यक-जिलाधिकारी
ग्रामीण न्यूज तेज नजर
पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स (PDI) के अंतर्गत विभागीय बिंदुओं की नियमित समीक्षा व अद्यतन किया जाना आवश्यक-जिलाधिकारी
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत पंचायत एडवांमेन्ट इण्डेक्स संस्करण विषय पर जिलास्तरीय अधिकारियों, विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं मिडियाकर्मियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार देवरिया मे किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि एल.एस.डी.जी. (स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों) की नौ थीमों के अनुसार संचालित योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित किया जाए और इनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स (PDI) के अंतर्गत विभागीय बिंदुओं की नियमित समीक्षा व अद्यतन किया जाना आवश्यक है।
डीपीआरसी सहप्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी ने पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) को पोर्टल पर लाइव दिखाकर उपस्थितों को समझाया। प्रशिक्षक अजीत कुमार तिवारी ने एल.एस.डी.जी. की 9 प्रमुख थीमों (जैसे गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण आदि) पर विस्तार से जानकारी दी।
उक्त प्रशिक्षण मे जिला परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स की अवधारणा को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में बेहतर तरीके से लागू करने हेतु समस्त विभागाध्यक्षो को निर्देशित किया, साथ ही कार्यों के मूल्यांकन हेतु PAI 2.0 के विभिन्न पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल पर पोर्टल पर सही और प्रमाणित सूचना भरवाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण को प्रशिक्षक आशुतोष दुबे,आलोक तिवारी, विनय तिवारी
श्रवण चौरसिया, शिवम मिश्र,जीतेन्द्र दुबे, सुधांशु रंजन मिश्र, अजय दूबे ने भी सम्बोधित किया।