अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिलाया आजाद ने- पवन मिश्र
अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिलाया आजाद ने- पवन मिश्र
देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, वीर क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला दिया, चंद्रशेखर आजाद ने देश के लिए अपने जीवन को बलिदान कर दिया।
भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह आजाद ने कहा कि 23 जुलाई 1906 को जन्मे आजाद के क्रांतिकारी विचारों ने उन्हें अमर बना दिया, उनके योगदान को युगों युगों तक याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय, रत्नेश्वर गर्ग, पुनीत सिंह, विजेंदर चौहान, अरुण मिश्र, विजय कुशवाहा उपस्थित रहे।