सरदार पटेल पर कंगना की टिपण्णी घोर निंदनीयः पटेल उदय
सरदार पटेल पर कंगना की टिपण्णी घोर निंदनीयः पटेल उदय
ग्रामीण न्यूज तेज नजर, देवरिया। भा० कुर्मी महासभा के – जिला उपाध्यक्ष पटेल उदय प्रताप सिंह ने भाजपा सांसद कंगना – रनौत के उस बयान की घोर निंदा किया है जिसमें उन्होंने कहा = है कि सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रधानमंत्री इसलिए नहीं बने – कि उन्हें अंग्रेजी बोलना नहीं आता था। कंगना के इस बयान से – हिन्दुस्तान के सरदार प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई है। भारत – रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल त्याग की प्रतिमूर्ति थे। पटेल ने – कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल महात्मा गांधी की भावनाओं – को ठेस नहीं लगने देना चाहते थे। प्रधानमंत्री पद को लेकर कांग्रेस – में अंतर्कलह और विभाजन नहीं देखना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री के पद को ठुकरा दिया। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी और उनकी शिक्षा से कंगना रनौत शायद परिचित नहीं हैं। सरदार पटेल के खिलाफ घटिया टिप्पणी करने वाली – कंगना रनौत को देश से मांफी मांगनी चाहिए। भारतीय कुर्मी महासभा उनके बयान की घोर निंदा करते हुए सरकार से कंगना की संसद सदस्यता समाप्त करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करता है। श्री पटेल ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कुर्मी समाज आगामी 23 जुलाई को जनपद मुख्यालय पर कंगना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन सौंपेगा।