Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया

लार पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया

देवरिया के थाना लार पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री दीपक कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।मामला थाना लार क्षेत्र के इन्दिरा नगर वार्ड निवासी अभय प्रजापति की शिकायत से जुड़ा है, जिन्होंने 19 जुलाई को अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (संख्या UP 52AN 4002) घर के सामने से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियोग पंजीकृत कर तत्काल जांच शुरू कर दी।20 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बभनौली पाण्डेय निवासी उमेश कुमार पुत्र स्व. लालजी प्रसाद को मठ स्थित ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई।अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 261/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।जिससे कि लार थाना क्षेत्र के नगर वासियों ने पुलिस प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की

See also  देवरिया पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सेवा अनुशासन का पालन न करने के चलते सस्‌पेंड.नियुक्ति विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required