Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • स्व. आबिद अली क्रिकेट टूर्नामेंट

स्व. आबिद अली क्रिकेट टूर्नामेंट

स्व. आबिद अली क्रिकेट टूर्नामेंट

गुठनी ने गोरखपुर को 91 रन से हराया

नवलपुर सलेमपुर स्थित मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्वर्गीय आबिद अली क्रिकेट टूर्नामेंट (पल्सर कप) का आज पाँचवाँ लीग मैच गुठनी बनाम गोरखपुर के बीच खेला गया। मुकाबले में गुठनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 91 रन से पराजित कर दिया।

मैच के मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रबंधक श्रीमान सिंह जी एवं डॉ. तनवीर आलम लारी जी उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुठनी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 244 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रंजन सिंह ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 143 रन पर ऑलआउट हो गई।
ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 100 रन और 3 विकेट लेने वाले रंजन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के आयोजन में
दीपक सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, नासिर अली, सचिन सिंह, कमलेश सिंह, करण शर्मा, जावेद अहमद, समीर खान, राकेश मिश्रा, विक्की गुप्ता, अकरम खान, अमन राव, शेख इमरान, शाकिब खान सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
मैच में मुख्य अंपायर की भूमिका विवेक यादव एवं पवन कुशवाहा ने निभाई।

See also  स्वतंत्रता संग्राम की मिसाल बना बागी बलिया: 19 अगस्त 1942 को रचा गया था इतिहास 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required