झूलते तार , आपसी नोक झोंक के साथ हुआ ताजिया मिलन
झूलते तार , आपसी नोक झोंक के साथ हुआ ताजिया मिलन
जनपद देवरिया क्षेत्र लार के ग्राम रतनपुरा में नौवी मोहर्रम की रात गांव के गलियों में झूलते बिजली के तारों के बीच बड़ी मुश्किल से हुआ ताजिया पार गांव के लोग अपने-अपनी सुविधा के अनुसार बिजली के तार खींचे हैं जो बहुत ही नीचे हैं इसको जैसे तैसे उठाकर ताजिये को मिलने वाली पारंपरिक जगह पर लाया गया
जहां ताजिया मिलन के साथ आपस में नोक झोक हो गई नोक झोंक होने के बाद गुस्साये ताजिया दार अपना-अपना ताजिया लेकर पुनः चौक पर रख दिया और फातिहा की। कुछ लोगों का कहना है कि गांव में एक एसा मोहल्ला है वहा नोंक झोंक का होना भी पारंपरिक है। इस प्रकार जो भी खिलाड़ी थे उन्हें करतब दिखाने का मौका नहीं मिल सका।
ताजिया मस्जिद मोहल्ला रतनपुरा
गांव के पूर्व खिलाड़ी और शेरबाज निजामुद्दीन अंसारी बताया कि एक समय था कि गांव में करतब दिखाने वाले खिलाड़ियों का होड़ लगा रहता था सभी अपनी-अपनी बारी आने का इंतजार करते रहते थे पूरी रात में भी करतब दिखाने वाले कई लोग का नंबर नहीं आता था और रात खत्म हो जाती थी मगर गांव में आजकल खिलाड़ी तो हैं मगर उनका करतब दिखाना सिर्फ मोबाइल तक ही सीमित रह गई है