Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • भदोही में गूंजी बालिकाओं की दहाड़, आत्मरक्षा के गुर सीख बोलीं – अब नहीं झुकेंगे, डटकर मुकाबला करेंगे!

भदोही में गूंजी बालिकाओं की दहाड़, आत्मरक्षा के गुर सीख बोलीं – अब नहीं झुकेंगे, डटकर मुकाबला करेंगे!

भदोही से  पीयूष बरनवाल की रिपोर्ट

भदोही में गूंजी बालिकाओं की दहाड़, आत्मरक्षा के गुर सीख बोलीं – अब नहीं झुकेंगे, डटकर मुकाबला करेंगे!

भदोही। बेटियों को कमजोर समझने वालों के लिए गुरुवार का दिन बड़ा सबक बन गया। अभयनपुर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल का प्रांगण उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब 205 से अधिक छात्राओं ने मंच पर आत्मरक्षा का ऐसा प्रदर्शन किया कि देखने वाले दंग रह गए। मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बेटियों ने साफ संदेश दे दिया – अब वे खामोश नहीं रहेंगी, हालात से टकराना जानती हैं।

शिविर का शुभारंभ सीओ अशोक कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी आदर्श शुक्ला ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के दांव-पेंच सिखाए। छात्राओं ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया और साबित कर दिया कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं।

महिला सेल प्रभारी गीता राय और उनकी टीम ने पंपलेट बांटकर आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। वहीं, सीओ मिश्र ने छात्राओं को यूपी सरकार की हेल्पलाइन सेवाओं से अवगत कराया और कहा कि “भारतीय महिलाएं आज शक्ति और स्वावलंबन का प्रतीक हैं।”

इस दौरान डीएम सिंह गहरवार ने भी बेटियों का हौसला बढ़ाया और साफ कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहित पांडेय और प्रबंधक बुजमोहन मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।

कार्यक्रम में जिस जोश और आत्मविश्वास के साथ छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर दिखाए, उसने यह साबित कर दिया कि अब बेटियां डरने वाली नहीं, बल्कि हर हाल में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

See also  भारत की बेटियों ने रचा इतिहास- पवन मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required