Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • रामपुर कारखाना का शिक्षा माफिया कांड – मास्टर साहब कक्षा में सोते रहे, बच्चों का भविष्य बर्बाद! 

रामपुर कारखाना का शिक्षा माफिया कांड – मास्टर साहब कक्षा में सोते रहे, बच्चों का भविष्य बर्बाद! 

रामपुर कारखाना का शिक्षा माफिया कांड – मास्टर साहब कक्षा में सोते रहे, बच्चों का भविष्य बर्बाद!

देवरिया। सरकार लाख करोड़ों खर्च करे, लेकिन अगर मास्टर साहब खुद नींद में डूबे हों तो शिक्षा का स्तर कैसे सुधरेगा? देवरिया के रामपुर कारखाना ब्लॉक के लगड़ा प्राथमिक विद्यालय से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल के प्रधानाध्यापक हीरालाल गुप्ता अपने कक्ष में फर्श पर गहरी नींद में सोते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मासूम बच्चे बिना पढ़ाई किए स्कूल प्रांगण में खेलकूद में मशगूल हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली बार नहीं है। प्रधानाध्यापक का यही रोज़ का रूटीन बन चुका है—कभी कुर्सी पर आराम, तो कभी फर्श पर खर्राटे। बच्चों की कॉपियों की जांच तक नहीं होती। शिक्षा का मंदिर एक “आरामगाह” में तब्दील हो चुका है।

लाखों खर्च, लेकिन नतीजा शून्य
सरकार मिड-डे मील, यूनिफॉर्म, किताबें और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं पर करोड़ों रुपये बहा रही है। मगर शिक्षकों की लापरवाही से ये योजनाएं बच्चों तक पहुँचने से पहले ही दम तोड़ देती हैं। सवाल उठता है—क्या बच्चों के भविष्य के साथ इसी तरह खिलवाड़ होता रहेगा?

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
गांव वालों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल जांच की मांग की है। उनका कहना है—”स्कूल बच्चों की नींव मजबूत करने का स्थान है, लेकिन यहां नींव ही खोखली की जा रही है।”

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव का बयान
वायरल वीडियो पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

See also  देवरिया-बलिया मार्ग पर मौत का गड्ढा: NH विभाग बना मूक दर्शक, दो राहगीरों ने दिखाई मानवता

सवाल अब यह है कि क्या जिम्मेदारों पर सच में कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी कागजों में ही दबकर रह जाएगा?

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required