Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया में पुलिस की नींद पर सवाल – रघवापुर में पंद्रह लाख की चोरी, क्षेत्र में दहशत!

देवरिया में पुलिस की नींद पर सवाल – रघवापुर में पंद्रह लाख की चोरी, क्षेत्र में दहशत!

देवरिया में पुलिस की नींद पर सवाल – रघवापुर में पंद्रह लाख की चोरी, क्षेत्र में दहशत!

देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के रघवापुर में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही चोरी की बड़ी वारदात से उजागर हो गई। दिलीप कुमार भारती के मकान में 11 सितंबर की रात करीब 11 बजे चोरों ने धावा बोल दिया। मकान के ऊपरी हिस्से में कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी से ढाई लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात साफ कर दिए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग पंद्रह लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन हमेशा की तरह निरीक्षण और वीडियो रिकॉर्डिंग तक ही सीमित रह गई। अगले दिन पीड़ित ने तहरीर दी जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

लगातार बढ़ रही चोरियों ने ग्रामीणों में आक्रोश भर दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त कागज़ों में ही चल रही है, ज़मीनी हकीकत कुछ और है। क्षेत्रवासी खुलेआम पूछ रहे हैं कि जब मुख्य थाने के नाक तले इस तरह की वारदातें हो रही हैं तो गांव-कस्बों की सुरक्षा कौन करेगा?

पुलिस का दावा है कि चोर जल्द पकड़ लिए जाएंगे और चोरी की गई संपत्ति बरामद होगी। लेकिन जनता का सब्र अब टूटता दिख रहा है। लोगों की मांग है कि या तो गश्त सख़्ती से बढ़ाई जाए या पुलिस प्रशासन इस बढ़ते अपराध पर जवाब दे।

देवरिया में लगातार चोरी की घटनाओं ने आमजन को असुरक्षित कर दिया है। सवाल ये है कि आखिर पुलिस कब जागेगी?

See also  11 वर्षो में बदली आमजन के जीवन की तस्वीर- पवन मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required