Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे

तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे

तीसरे दिन भी जारी रहा धरना, “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे

जनपद देवरिया लार क्षेत्र के लार – परासी चकलाल मार्ग के निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी 12 मार्च से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। आज 14 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे भी लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि धरना प्रदर्शन का असर ठेकेदार पर थोड़ा देखने को मिला है। मौके पर मिक्सर मशीन की गाड़ी दिखाई दी और परासी चकलाल की तरफ सड़क की साफ-सफाई भी कराई जा रही है।

लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां पहले भी कई बार देखी जा चुकी हैं। उनका आरोप है कि कई बार ठेकेदार केवल साफ-सफाई कराकर चला जाता है, लेकिन सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होता।
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य जमीनी स्तर पर पूरी तरह शुरू होता हुआ नहीं दिखाई देगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
संवाददाता ग्रामीण न्यूज़ तेज नजर से बातचीत में जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र की जनता कई वर्षों से इस सड़क की मांग कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए सड़क बनने तक आंदोलन जारी रहेगा।

See also  देवरिया नगर क्षेत्र में सड़क हादसा: महिला डिग्री कॉलेज के पास ऑटो पलटने से चार छात्राएं घायल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required