Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संविधान बचाने का संकल्प

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संविधान बचाने का संकल्प

संवाददाता – पीयूष बरनवाल

 

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संविधान बचाने का संकल्प

ज्ञानपुर (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय ज्ञानपुर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर गौतम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए वैचारिक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान देश की एकता और समानता का आधार है, जिसे कमजोर करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, अनिल पासी, सरिता बिंद, सुभाष पासी, कंचन सोनकर और संतोष यादव मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सलाुद्दीन अंसारी, लालचंद बिंद, अच्छेलाल सरोज, कल्लन यादव और काशीनाथ पाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ें।

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान और समाजवादी विचारधारा के प्रति निष्ठा जताते हुए समाजवाद की राह पर चलने का संकल्प लिया।

संवाददाता – पीयूष बरनवाल

See also  सलेमपुर में एसडीएम की सख्ती: ओवरब्रिज के नीचे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required