Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए होगा किसान चौपाल

एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए होगा किसान चौपाल

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की जिला बैठक भाजपा कार्यालय औरा-चौरी पर आयोजीत हुई, जिसमे किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी/मण्डल अध्यक्ष/मण्डल महामंत्री ने भाग लिया।
जिला बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि किसान मोर्चा जून माह में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर सभी विधानसभाओं में किसान चौपाल का आयोजन करेगा, सभी कार्यकर्ता इसको सफल बनाने के लिए मनोयोग से लगे।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि एक राष्ट्र-एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए आयोजित होने वाले विधानसभावार चौपाल के लिये सभी पदाधिकारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
उन्होंने कहा किसान चौपाल को सफल बनाने के लिये सभी विधानसभाओं में संयोजक बनाये गए है।
संचालन जिला महामंत्री भगवान यादव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप हृदयालाल शर्मा, मुकेश राय, नीरज शाही बैरौना, अरुण मिश्र, सत्येन्द्र सिंह सोनू, बलवन्त सिंह, मिथिला यादव, प्रभुनाथ पाण्डेय,जवाहर मिश्र, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, सर्वजीत यादव, सुशील सिंह, सुब्रत सिंह, देवेंद्र राय, सुमन्त चतूर्वेदी, वीरेंद्र पाठक उपस्थित रहे।

See also  देवरिया कप्तान ने किया बड़े पैमाने पर फेरबदल, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required