देवरिया से बड़ी खबर : किसानों की फसल सर्वे में लापरवाही, 101 पंचायत सहायकों पर गिरी गाज
देवरिया से बड़ी खबर : किसानों की फसल सर्वे में लापरवाही, 101 पंचायत सहायकों पर गिरी गाज
देवरिया। किसानों के हितों से जुड़े एग्री स्टैक परियोजना में भारी लापरवाही सामने आई है। सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाते हुए 101 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी है।
एसडीएम के अनुसार लार, सलेमपुर, भटनी, भागलपुर और भलुअनी ब्लॉकों के अधिकांश पंचायत सहायकों ने सर्वेक्षण कार्य में घोर उदासीनता दिखाई। किसानों की फसलों का वास्तविक समय पर सर्वे नहीं होने से परियोजना का उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा था।
ब्लॉकवार लापरवाह पंचायत सहायक
भटनी ब्लॉक : 6
भागलपुर : 27
सलेमपुर : 46
भलुअनी : 5
लार ब्लॉक : 17
कुल : 101 पंचायत सहायक
एसडीएम ने साफ कहा कि किसानों के भविष्य और मुआवजा योजनाओं से जुड़े इस अहम कार्य में ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि एग्री स्टैक परियोजना से किसानों की फसल का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाता है, ताकि बाढ़, सूखा या ओलावृष्टि जैसी आपदा की स्थिति में बीमा और सरकारी मदद सही समय पर और सही किसानों तक पहुँच सके।
अब देखना होगा कि जिलाधिकारी स्तर से इन 101 पंचायत सहायकों पर कब अंतिम कार्यवाही होती है।