लार पूर्वी क्षेत्र के जनप्रिय जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा बने लोगों की पहली पसंद
लार पूर्वी क्षेत्र के जनप्रिय जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा बने लोगों की पहली पसंद
लार परासी चकलाल मार्ग अधूरा पड़ा है, को जल्द पूरा कराने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। जनक कुशवाहा
लार (देवरिया):
लार पूर्वी क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा इन दिनों अपनी जनसेवा, विनम्रता और सरल स्वभाव के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपने पूरे पाँच वर्षों के कार्यकाल में वे लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहे हैं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर दिखाई दिए हैं।

जनक कुशवाहा हर गांव में नियमित रूप से भ्रमण करते रहते हैं। किसी के घर सुख या दुख का अवसर हो, वे स्वयं उपस्थित होकर लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। उनकी विचारधारा “सबको साथ लेकर चलने” की है — चाहे व्यक्ति किसी भी धर्म, जाति या वर्ग का क्यों न हो।
वे समाज में फैले भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को मिटाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्र में कहीं अन्याय या अत्याचार की घटना होती है तो वे निडर होकर आवाज उठाते हैं और पीड़ितों की मदद करते हैं।
आप को बता दें की कई वर्षों से दुश्वारियां झेल रहे आधा दर्जन गांवों की जनता जो लार से परासी चकलाल मार्ग है जो पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है, को जल्द पूरा कराने के लिए ज्ञापन सौंपने की घोषणा भी की है। ग्रामीणों का कहना है कि “जहाँ ज्यादातर नेता चुनाव जीतने के बाद पाँच साल तक नजर नहीं आते, वहीं जनक कुशवाहा हमेशा जनता के बीच मौजूद रहते हैं।”

किसी परिवार में संकट या मृत्यु की सूचना मिलते ही वे तुरंत पहुंचकर सहयोग करते हैं। इसी कारण आज वे न केवल लार पूर्वी क्षेत्र में बल्कि पूरे तहसील क्षेत्र में “जनता के सच्चे नेता” के रूप में जाने जाते हैं।