Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार में मेंहदी में फिलिस्तीनी झंडा लहराने के विरोध में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया जिसको हिन्दू संगठनों ने की निंदा ।

लार में मेंहदी में फिलिस्तीनी झंडा लहराने के विरोध में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया जिसको हिन्दू संगठनों ने की निंदा ।

लार में मेंहदी में फिलिस्तीनी झंडा लहराने के विरोध में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया जिसको हिन्दू संगठनों ने की निंदा

ग्रामीण न्यूज तेज नजर,लारः उपनगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हिंदूवादी संगठनों की बैठक हुई, जिसमें चौकी इंचार्ज के कार्यों की सराहना करते हुए उनको बहाल करने की मांग की गई।
हियुवा नेता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मेंहदी जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा फहराए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई व मुदकमा दर्ज कराने वाले चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करना न्याय संगत नहीं है। पुलिस अधिकारी ने ईमानदारी से
अपनी ड्यूटी निभाई है। बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि नौ जुलाई को लार में विशाल जनसभा आयोजित होगी। इसमें अपना विरोध प्रदर्शन जताया जाएगा। बहाली हर हाल में करनी होगी।
इस अवसर पर हृदयानंद सिंह, अरुण पांडेय, बलबीर सिंह दादा, करुणेश सिंह, राजेश सिंह, चुनचुन सिंह, विष्णुकांत तिवारी, विपुल तिवारी, प्रशांत कुशवाहा, कमलेश तिवारी, राजन प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

See also  पत्रकार दिलीप सैनी की निर्मम हत्या पर पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारीयों ने दिया ज्ञापन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required