Search for:

जीवनदायक होते है पौधे- पवन मिश्र

जीवनदायक होते है पौधे- पवन मिश्र

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पथरदेवा विधानसभा के गौरा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी को पौधों का महत्व समझकर अपने आस-पास खाली जगह पर पौधरोपण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पौधे प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ हमे प्राण वायु आक्सीजन देते है, पृथ्वी पर पौधरोपण होने से प्रदूषित हवा शुद्ध होगी और ग्लोबल वार्मिंग को भी कम किया जा सकेगा।
जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय ने कहा कि पौधरोपण अभियान को गति देने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा, जिससे अधिक से अधिक पौधरोपण हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से संतोष राय, अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, दीपा जायसवाल, राकेश यादव, यास्मीन फिरदौस सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

See also  भू-जल स्तर नीचे चले जाने से पानी की समस्या बढ़ी

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required