Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

देवरिया: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

देवरिया: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

देवरिया, 04 मई 2026। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भवन में एक महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मा० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित मामलों को शीघ्र संदर्भित करें तथा अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कर उनका निस्तारण कराएं।
इस दौरान प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जगन्नाथ ने जानकारी दी कि 06 मई से 08 मई 2026 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने वादकारियों से अपील की कि वे अपने सुलहनीय मामलों को विशेष लोक अदालत में प्रस्तुत कराकर उनका शीघ्र निस्तारण कराएं।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए तथा ग्राम सभा स्तर पर मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

See also  आलू , लहसुन और प्याज अंकुरित हो तो उसे खाना चाहिए या नहीं

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required