देवरिया: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
देवरिया: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
देवरिया, 29 अप्रैल।
में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की। इस दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम, गार्ड की तैनाती, डबल लॉक व्यवस्था और वेयरहाउस में सीलन की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि वेयरहाउस में किसी भी प्रकार की नमी या अव्यवस्था न हो और सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप बनी रहें।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड पूरी तरह मुस्तैद रहें और अग्निशमन यंत्र हर समय क्रियाशील अवस्था में हों। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित मॉनिटरिंग और रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि ईवीएम की सुरक्षा में कोई चूक न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, निर्वाचन विभाग के अधिकारी विजय पाण्डेय, निर्मल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।