Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • रसोइया चयन/नवीनीकरण 2025-26 की प्रक्रिया शुरू, 23 अप्रैल तक करें आवेदन

रसोइया चयन/नवीनीकरण 2025-26 की प्रक्रिया शुरू, 23 अप्रैल तक करें आवेदन

रसोइया चयन/नवीनीकरण 2025-26 की प्रक्रिया शुरू, 23 अप्रैल तक करें आवेदन
देवरिया, 13 अप्रैल।
जनपद देवरिया में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत संचालित परिषदीय विद्यालयों में रसोइयों के चयन एवं नवीनीकरण (सत्र 2025-26) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने दी।
बीएसए ने बताया कि शासनादेशों के अनुरूप रसोइयों का चयन और नवीनीकरण किया जाएगा। विद्यालयों में नामांकित छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों की संख्या तय की जाएगी। जहां पद रिक्त होंगे, वहां नए चयन किए जाएंगे और पात्र रसोइयों का नवीनीकरण भी किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी, जिनके बच्चे संबंधित विद्यालय में पढ़ते हैं, वे अपना आवेदन 23 अप्रैल 2026 तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य के पास जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने पर रसीद भी दी जाएगी। विशेष परिस्थितियों में आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी जमा किया जा सकता है।
प्राप्त आवेदनों को खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत/वार्ड स्तरीय समिति द्वारा 30 अप्रैल 2026 तक चयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बीएसए ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया पर आपत्ति हो, तो वह खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपील कर सकता है, जिसका निस्तारण एक माह के भीतर किया जाएगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जाएगी तथा सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

See also  देवरिया का बेटा बना हीरो, नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required