रतनपुरा आबिदा स्कूल व खरवानिया नवीन में दिखा बाल दिवस का हर्ष
बाल दिवस पर पूरा दिन उत्सव का माहौल
संवाददाता ग्रामीण न्युज तेज़ नजर
आज दिनांक 14 नवंबर 2024को संविलियन विद्यालय खरवनिया नवीन क्षेत्र लार पर बाल मेला/ बाल दिवस का सफल आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री इन्द्रसेन गुप्ता जी के कुशल निर्देशन में आयोजित उत्कृष्ट आयोजन में श्री पंकज कुमार सिंह, श्री प्रमोद कुमार, श्री आशुतोष सिंह, श्री अंकित सिंह, श्रीमती राजपति देवी सहित पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा.


सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. पूरा दिन उत्सव का माहौल रहा. अन्त में प्रभारी प्र अ. महोदय जी ने सबका आभार ब्यक्त किया।
आबिदा शिक्षण संस्थान रतनपुरा मे भी दिखा हर्षोल्लास का माहौल
बाल दिवस हमे बच्चों के प्रति अपने कर्तव्य को याद दिलाता है – डॉ तनवीर आलम
तो वही आबिदा स्कूल मे बाल दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ तनवीर आलम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पत्रकार एकता समन्वय समिति के रुप में पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा कि भारत कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी जो बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए 14 नवंबर को उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है ,बाल दिवस हमें बच्चों के प्रति अपने कर्तव्य को याद दिलाता है यह हमें बच्चों के लिए एक बेहतर समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है यह दिन हमें बच्चों के पूर्ण विकास के लिए प्रेरित करता है जैसे कि उनकी शिक्षा स्वास्थ्य और खेलकूद में सुधार लाना आदि। बच्चों ने कबड्डी खोखो नीबू दौड आदि खेल कूद के साथ खूब जम कर मस्ती मस्ती किया।

इस दौरान विद्यालय मे आये मेहमान डॉक्टर तनवीर आलम लारी अमित कुमार बरनवाल ग्राम प्रधान संतोष साहनी व आबिदा शिक्षण संस्थान समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे प्रबंधक रियासत अली ने कार्यक्रम मे पहुंचे सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया।
