Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • व्यापारी घनश्याम गुप्ता की पत्नी की दिन दहाड़े हुई हत्या से सहमे नगरवासी,

व्यापारी घनश्याम गुप्ता की पत्नी की दिन दहाड़े हुई हत्या से सहमे नगरवासी,

व्यापारी घनश्याम गुप्ता की पत्नी की दिन दहाड़े हुई हत्या से सहमे नगरवासी,

देवरिया। जिले के लार कस्बे में बुधवार को दिन दहाड़े  व्यवसाई घनश्याम गुप्ता की पत्नी चंद्रावती देवी उम्र लगभग 65 की लुटेरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की खबर फैलते ही बाजार में दहशत फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। दोपहर लगभग एक बजे कस्बा लार के कोईरी टोला वार्ड निवासिनी श्रीमती चंद्रावती देवी पत्नी धनश्याम गुप्ता उम्र 65 वर्ष का शव अपने घर के अन्दर कमरे में बेड पर खून से लहुलुहान मिला। उनके सर पर किसी धारदार हथियार से मारा गया है। अत्यधिक खून बहने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। जब अपनी दुकान से उनके पति घनश्याम गुप्ता दोपहर का भोजन करने घर आए तो बेड पर खून से लथपथ पत्नी का शव देखकर पुलिस को सूचना दिए। चंद्रावती देवी के पति की लार बाजार शिव मंदिर के पास एक किराने की दुकान है। दुकान उनके पति घनश्याम गुप्ता चलाते हैं। एक सोने चादी की दुकान कस्बा लार मेन बाजार में है। इस दुकान को कप्तान गुप्ता चलाते हैं। दूसरा लड़का अजय गुप्ता व उनकी पत्नी अध्यापक है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था नों लोग विद्यालय चले गये थे। एक लड़का राकेश गुप्ता मृतका का जहां घर है वह काफी घनी आबादी है। आसपास व्यवसाई वर्ग के ही लोग निवास करते हैं। दोपहर में घरों में केवल महिलाएं ही रहती हैं। रोज की भाती पुरुष अपने व्यवसाय पर चले जाते हैं। इसका लाभ बदमाश उठा लिए। पुलिस की पड़ताल के बाद ही घटना के असल तथ्य सामने आयेंगे। प्रथम दृष्टया यह घटना लूट और हत्या की प्रतीत हो रही है। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए आसपास के घरों के सीसी फुटेज खंगाल रही हैं।

See also  सरदार पटेल पर कंगना की टिपण्णी घोर निंदनीयः पटेल उदय

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required