Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • भदोही में साइकिलिंग का तूफ़ान – सेहत और पर्यावरण बचाने का संदेश 

भदोही में साइकिलिंग का तूफ़ान – सेहत और पर्यावरण बचाने का संदेश 

भदोही से पीयूष बरनवाल की रिपोर्ट

भदोही जिले की सड़कों पर रविवार सुबह एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। जगह-जगह से निकली घंटियों की टन-टन और जोश से भरे नारों ने माहौल बदल दिया। यह मौका था भदोही साइकिलिंग क्लब की विशेष साइकिल यात्रा का, जिसे क्लब अध्यक्ष अताउल अंसारी ने गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ा चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा लाई बाजार, पड़ाव और कौलापुर से गुजरते हुए दौड़ियाही पहुंची। यहां पूर्व प्रवक्ता नागेंद्र बहादुर यादव ने साइकिल चालकों का फूल मालाओं से स्वागत कर कहा – “सुबह की हवा 100 रोगों की दवा है, हर किसी को योग-व्यायाम और साइकिलिंग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

रास्ते भर साइकिल चालकों ने वृक्षारोपण किया और गूंजे नारे –
“स्वस्थ जीवन – हरित जीवन”
“साइकिल अपनाओ – प्रदूषण भगाओ”

यात्रा दौड़ियाही से कलनुआ, जंगीगंज बाजार और महुआरी होते हुए आगे बढ़ी और आखिर में प्राथमिक विद्यालय जंगीगंज प्रथम के सामने समापन हुआ।

इस पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में राजकुमार मौर्या, योगेंद्र बहादुर यादव, राम श्रृंगार चौधरी समेत 30 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया।

मुख्य संदेश साफ था – सेहत बचानी है तो साइकिल चलानी है, पर्यावरण बचाना है तो प्रदूषण रोकना है।

See also  "मशरूफ मगर मजबूर नहीं: शिक्षक की व्यथा"

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required