Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • गंदगी से बिगड़ सकते हैं धार्मिक माहौल के हालात: रतनपुरा क्षेत्र लार में खुले में शौच बना चिंता का विषय

गंदगी से बिगड़ सकते हैं धार्मिक माहौल के हालात: रतनपुरा क्षेत्र लार में खुले में शौच बना चिंता का विषय

गंदगी से बिगड़ सकते हैं धार्मिक माहौल के हालात: रतनपुरा क्षेत्र लार में खुले में शौच बना चिंता का विषय

रोपन छपरा से परासी चकलाल के बीच रास्तों पर गंदगी, जुलूस निकालने में हो रही परेशानी

देवरिया (उत्तर प्रदेश):
क्षेत्र लार के अंतर्गत आने वाले रोपन छपरा से रतनपुरा, और रतनपुरा से परासी चकलाल के बीच के रास्ते आजकल खुले में शौच के कारण गंदगी और बदबू से बुरी तरह प्रभावित हैं। इस रास्ते से ग्रामीणों का रोज़ आना-जाना होता है, लेकिन विशेष समस्या तब उत्पन्न हो रही है जब धार्मिक जुलूस इन रास्तों से गुजरते हैं।

हाल ही में मोहम्मद साहब के जन्मदिन (ईद-मिलादुन्नबी) को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाला जाना प्रस्तावित है, वहीं आने वाले समय में दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा जैसे हिंदू धर्म के त्यौहारों पर शोभा यात्रा तथा 15अगस 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालयों से प्रभातफेरी निकलती हैं। ऐसे में इन रास्तों की गंदगी से धार्मिक श्रद्धालुओं और देश भक्त श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, और यह एक भावनात्मक और सामाजिक तनाव का कारण बन सकता है।

ग्रामीणों का आरोप:

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव को खुले में शौच से मुक्त (ODF) घोषित कर दिया गया था, लेकिन आज भी लोग शौच के लिए सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सिर्फ स्वच्छता नहीं, सम्मान और साम्प्रदायिक सौहार्द से भी जुड़ा मुद्दा है।

शकील अंसारी उर्फ मुन्ना ने बताया कि”जब हम अपने धर्म का झंडा लेकर निकलते हैं, तो रास्ते की हालत देखकर शर्म आती है। ये न हिंदू धर्म का अपमान है, न मुस्लिम धर्म का — ये मानवता का अपमान है,”

See also  हरिकेवल प्रसाद जैसे संघर्षशील नेता कभी-कभी पैदा होते हैं-रमापति राम त्रिपाठी

अब तक न तो किसी ग्राम प्रधान ने सफाई की व्यवस्था की है, और न ही स्थानीय प्रशासन ने कोई स्थाई समाधान निकाला है।
ग्रामीणों की मांग है कि:

1. तत्काल सफाई अभियान चलाया जाए।

2. शौचालयों की स्थिति की समीक्षा हो।

3. धार्मिक जुलूसों के रास्ते की सफाई सुनिश्चित की जाए।

4. ODF की जमीनी हकीकत की जांच हो।

 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required