हृदयगति रुकने से दो अलग-अलग प्रधानाध्यापक की मौत एक चंद्रमा प्रसाद तो दूसरा विनोद कुशवाहा
हृदयगति रुकने से दो अलग-अलग प्रधानाध्यापक की मौत एक चंद्रमा प्रसाद तो दूसरा विनोद कुशवाहा
एक कठौडी तो दूसरा दिक्षितौली प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक थे।
बेटी की डोली आने से पहले पिता की उठ गई अर्थी घरवाले व रिस्तेदारो ने की अंतविदाई

जनपद देवरिया लार थाना क्षेत्र के पंचदेवरा कठौडी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत चंद्रमा प्रसाद का सोमवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया उसी दिन उनकी पुत्री की बारात आनी थी बारात से पहले भगवान को प्यारे हो गए आप को बता दें कि उनकी बेटी अंजलि शादी कोरयां मदनपुर के श्रवण कुमार से तय थी विवाह की कई रसमें पूरी हो चुकी थी बेटी के हाथों में मेहंदी भी लगा दी गई थी मगर विधाता को शायद मंजूर नहीं था अचानक हृदय गति रुकने से आकस्मिक मौत हो जाने से शादी विवाह का पूरा माहौल गम में तब्दील हो गया ।घरवाले व शादी में आए सभी रिश्तेदारों ने फ़ूल माला चढा कर श्रद्धांजलि का काम पूरा किया ।

प्रधानाध्यापक चंद्रमा पसादश फाइल तस्वीर
शिक्षक पिता के इच्छा अनुसार उनके घर के पास ही उनके समाधि दी गई। फ़िलहाल शादी को आगे टाल दिया गया है।
यह भी पढ़ें
जनपद देवरिया क्षेत्र लार के विनोद कुशवाहा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय दीक्षितौली विकास क्षेत्र लार का रविवार को मृत्यु हृदय गति रुकने से हो गयी ।

प्रधानाध्यापक दिक्षितौली विनोद कुशवाहा की फाइल तस्वीर
लार विकासखंड के दो शिक्षकों के मौत को लेकर शिक्षा विभाग में गम का माहौल बन गया है समस्त शिक्षकों ने ईश्वर से प्रार्थना कर उनके आत्मा को शांति और परिवार के उपर दुख के पहाड़ टूटने की घड़ी सहने की शक्ति के लिए दुआएं की।