Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • उपचुनाव में इण्डिया गठबंधन की शानदार जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी

उपचुनाव में इण्डिया गठबंधन की शानदार जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी

उपचुनाव में इण्डिया गठबंधन की शानदार जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी

भाटपार रानी,देवरिया। बदलते परिवेश और बदलाव का जनादेश उपचुनाव में साफ झलकने लगा है।देश के विभिन्न राज्यों मे हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत पर भाटपार रानी कैम्प कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। यह जीत बीजेपी के भ्रष्टाचार राज्य से मुक्ति चाह रही जनता के द्वारा लिए गए निर्णय की जीत है, देश अब जाग चुका है तथा नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अच्छे दिनों के झूठे सपनो से ऊब चुकी जनता का समझ के साथ लिया गया फैसला है। खास तौर पर बद्रीनाथ में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर जनता को बहुत बधाई और धन्यवाद। बधाई कार्यक्रम में केशव चन्द यादव, आनंद भारती, जगरनाथ यादव, राजेश मौर्या, जे पी यादव, सलीम अली, संजय पांडेय, डबलू सिंह, विराट यादव, मुकेश कुशवाहा, ऋषि प्रताप सिंह, जावेद, छोटू प्रसाद, समीर अली आदि लोग उपस्थित रहे।

See also  लार–देवरिया बस कंडक्टर प्रीतेश पासवान पर चेक करते समय लगा जुर्माना, विरोध के बाद अधिकारी उमेश साहू ने लौटाए रुपये

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required