Search for:
  • Home/
  • खेल/
  • ऑनलाइन गेमिंग: मनोरंजन से लत तक, युवा हो रहे बर्बाद

ऑनलाइन गेमिंग: मनोरंजन से लत तक, युवा हो रहे बर्बाद

 

 ग्रामीण न्यूज तेज नजर

धन आधारित ऑनलाइन गेमिंग अब युवाओं के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। पहले मनोरंजन के नाम पर शुरू हुए ये खेल अब पैसे कमाने के लालच और लत में बदल गए हैं। क्रिकेटरों व फिल्मी सितारों द्वारा प्रचारित इन गेमों के चलते हर साल करीब 45 करोड़ लोग लगभग 20 हजार करोड़ रुपये गंवा देते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार गेम खेलने से युवाओं की सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो रही है। कई मामलों में किशोरों ने घरवालों के रोकने पर आत्महत्या या हिंसक कदम तक उठा लिए।

सरकार ने भी माना है कि ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग समाज के लिए गंभीर समस्या है। हाल ही में लोकसभा में ऐसे गेमों को नियंत्रित करने और शैक्षिक व सामाजिक गेमों को बढ़ावा देने वाला विधेयक पारित किया गया है।

हालांकि सवाल यह है कि जब ये गेम तेजी से युवाओं में जगह बना रहे थे और नकारात्मक असर दिखने लगे थे, तब समय रहते सख्त कदम क्यों नहीं उठाए गए?

स्पष्ट है कि ऑनलाइन गेमिंग अगर मनोरंजन से लत में बदल जाए तो यह न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि कई बार जिंदगी तक छीन लेती है।

See also  रामपुर कारखाना विकास खण्ड का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों की गहन समीक्षा कर कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required