Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया: 28 अप्रैल से दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविर, सभी विकास खंडों में मिलेगा योजनाओं का लाभ

देवरिया: 28 अप्रैल से दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविर, सभी विकास खंडों में मिलेगा योजनाओं का लाभ

देवरिया: 28 अप्रैल से दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविर, सभी विकास खंडों में मिलेगा योजनाओं का लाभ

देवरिया, 24 अप्रैल। जनपद में दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल से विशेष चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशन में यह शिविर 30 मई 2026 तक जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित होंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविरों में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन सहित अन्य कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के लिए पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन किया जाएगा।

इसके साथ ही शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण/संचालन योजना तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के तहत भी पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

शिविर का समय व कार्यक्रम

सभी शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—

28 अप्रैल: गौरीबाजार

29 अप्रैल: भटनी

2 मई: रुद्रपुर

4 मई: बरहज

5 मई: भागलपुर

12 मई: बनकटा

13 मई: सलेमपुर

14 मई: भटपाररानी

15 मई: पथरदेवा

16 मई: लार

19 मई: देवरिया सदर

20 मई: बनकटा

23 मई: रामपुर कारखाना

26 मई: देसही देवरिया

29 मई: तरकुलवा

30 मई: पथरदेवा

जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें पिछले तीन वर्षों में किसी योजना या सहायक उपकरण का लाभ नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

जरूरी दस्तावेज

शिविर में आने वाले लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र की प्रति तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

See also  आज अली उल मुर्तुजा का जन्मदिन सूफ़ी परंपरा में इल्म, इंसाफ़ और विलायत की अज़ीम मिसाल

जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी एवं सभी विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए और अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को इन योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। साथ ही शिविर स्थलों पर बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required