रोपन छपरा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आगमन तय, जर्जर सड़क से परेशान लोगों को जगी नई उम्मीद
रोपन छपरा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आगमन तय, जर्जर सड़क से परेशान लोगों को जगी नई उम्मीद
देवरिया/लार।
जनपद देवरिया के रोपन छपरा में 20 जनवरी को आयोजित ठाकुर भद्र सेन सिंह की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश पाठक के आगमन की पुष्टि हुई है। इस खबर से क्षेत्र में विकास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्षेत्रवासी छपरा मोड़ (लार) से परासी चलाल तक सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा फरवरी 2024 में एफडीआर कर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके बाद से करीब एक वर्ष बीतने को है। इस दौरान सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से ग्रामीणों में एक बार फिर आशा की किरण जगी है। लोगों को उम्मीद है कि 20 जनवरी से पहले सड़क निर्माण कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई या घोषणा होगी। हालांकि क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि देखना यह होगा कि इस बार काम वास्तव में शुरू होता है या फिर मामला पहले की तरह अधर में ही लटका रह जाता है।
इसकी जानकारी ग्राम रतनपुर के प्रधान संतोष साहनी