Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • बंगरा बाजार में 4 जनवरी को किसान मेले का आयोजन, कृषि मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

बंगरा बाजार में 4 जनवरी को किसान मेले का आयोजन, कृषि मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

बंगरा बाजार में 4 जनवरी को किसान मेले का आयोजन, कृषि मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
देवरिया जिले के भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंगरा बाजार में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय भागवत भगत उर्फ खजड़ी वाले बाबा की जयंती के पावन अवसर पर भव्य किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह किसान मेला 4 जनवरी 2026, दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित किसान मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहेंगे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भागवत भगत ‘खजड़ी वाले बाबा’ ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके सम्मान और स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष बंगरा बाजार में किसान मेले का आयोजन किया जाता है, जो अब एक परंपरा का रूप ले चुका है।
किसान मेले के दौरान आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, जैविक खेती, पशुपालन, कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी तथा किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खेती से संबंधित समस्याओं के समाधान भी बताए जाएंगे।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा एवं भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा ने बताया कि किसान मेला न केवल किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होता है, बल्कि स्व. भागवत भगत खजड़ी वाले बाबा के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी सशक्त माध्यम है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी किसानों, युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान मेले को सफल बनाने की अपील की है।

See also  चार साल बेमिसाल उत्सव की तैयारी बैठक सम्पन्न, किसान मोर्चा के कार्यों की हुई सराहना

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required