Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • विकसित भारत के लिए कार्य कर रही भाजपा – पवन मिश्र

विकसित भारत के लिए कार्य कर रही भाजपा – पवन मिश्र

विकसित भारत के लिए कार्य कर रही भाजपा – पवन मिश्र

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देवरिया विधानसभा के बूथ संख्या- 237 पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए तथा उत्तर प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कैलेंडर भी लोगों को प्रदान किए।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग व्यापक रूप से उठा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिससे लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, सभासद प्रतिनिधि अमन शुक्ला, अलका प्रजापति, डॉ. विनोद पाण्डेय, वीरेंद्र पाठक, विजय कुशवाहा, सुनील कुशवाहा एवं सत्यम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  भारत की आजादी की पहली चिंगारी थे मंगल पाण्डेय- पवन मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required