Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • पेट्रोल पम्प पर बड़ी अनियमितता का खुलासा, 400 लीटर डीजल जब्त; FIR के निर्देश

पेट्रोल पम्प पर बड़ी अनियमितता का खुलासा, 400 लीटर डीजल जब्त; FIR के निर्देश

पेट्रोल पम्प पर बड़ी अनियमितता का खुलासा, 400 लीटर डीजल जब्त; FIR के निर्देश

देवरिया, 26 मार्च।
जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत गुरुवार सुबह एक बड़ी अनियमितता पकड़ी गई।
देवरिया-बलिया मार्ग स्थित नयारा पेट्रोल पम्प “माँ ऑटो फ्यूल, अहिलवार बुजुर्ग” पर सुबह करीब 9 बजे निरीक्षण के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखी गई। मौके पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखे दो ड्रमों में डीजल भरा जा रहा था।
जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें मौजूद व्यक्तियों ने अपनी पहचान फिरोज अहमद एवं गोविंद गुप्ता, निवासी चकरवाधूस पंसरही, थाना बरियारपुर के रूप में बताई। जांच में पाया गया कि दोनों ड्रमों में करीब 200-200 लीटर, यानी कुल लगभग 400 लीटर डीजल भरा जा रहा था।
सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों द्वारा बिना किसी वैध अभिलेख, नाम-पता दर्ज किए और वाहन नंबर नोट किए बिना ही डीजल की आपूर्ति की जा रही थी। साथ ही, उपभोक्ताओं को मशीन से निकलने वाली रसीद भी नहीं दी गई।
प्रशासन के अनुसार यह कृत्य उत्तर प्रदेश हाई स्पीड डीजल ऑयल कंट्रोल ऑर्डर, 1981 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है, जो दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग 400 लीटर डीजल और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। संबंधित पेट्रोल पम्प के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि मौके पर मौजूद दोनों व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है।
प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी या अनियमित आपूर्ति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  देवरिया में करवा चौथ पर सुहागिनों का साज-सिंगार और आस्था की झलक, चाँद को अर्घ्य देकर मांगी पति की लंबी उम्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required